जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ‘और तानाशाही'' कर सकते हैं: सीपीआई
वाम नेता ने कहा कि भाजपा अब और जोरदार तरीके से ‘हिंदुत्व की नीति'' पर बढ़ेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Dec 2017 3:52 AM GMT Last Updated On: 19 Dec 2017 3:52 AM GMT
गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ‘और तानाशाही' कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चुनाव परिणाम: गुजरात से 'कमल' नहीं उखाड़ा, हिमाचल भी 'हाथ' से निकला
वाम नेता ने कहा कि उन्हें पूरी आशंका है कि भाजपा और जोरदार तरीके से ‘हिंदुत्व की नीति' पर बढ़ेगी। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।'
भाकपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने भले ही गुजरात में अपना आंकड़ा सुधारा, सत्तारूढ़ दल (भाजपा) ‘‘सत्ता विरोधी लहर' से पार पाने में सफल रही और यह दुख की बात है कि ‘धर्मनिरपेक्ष बल' भगवा दल को हराने में नाकाम रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story