Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दुश्मनों को मार कर खा जाता है ये क्रूर तानाशाह, भगवान के करीब होने का करता है दावा

अफ्रीका के इक्वाटोरियल गिनी में गुरुवार को 38 सालों से सत्ता पर कब्जा बनाए राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग ग्यूमा को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन सेना इसमें नाकाम रही।

दुश्मनों को मार कर खा जाता है ये क्रूर तानाशाह, भगवान के करीब होने का करता है दावा
X

अफ्रीका के इक्वाटोरियल गिनी में गुरुवार को 38 सालों से सत्ता पर कब्जा बनाए राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग ग्यूमा (75) को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन सेना इसमें नाकाम रही।

'द बॉस' से जाने जाने वाले तियोदोरो ने अपने अंकल को हटा सत्ता हासिल की थी, इसमें बहुतों का खून भी बहा था। तियोदोरो के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह अपने दुश्मनों की खाल उतरवाकर उन्हें मारता है। इसी के चलते उसे दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया पर क्यों नहीं हो रहा किसी बैन का असर, जानिए इसके पीछे की वजह

पूरे देश पर है कंट्रोल

तियोदोरो ने तीन दशक पहले अपने अंकल को फायरिंग स्क्वॉयड के हाथों मरवा सत्ता हासिल की थी। तियोदोरो 1979 से देश की सत्ता संभाल रहे हैं और पिछले साल अप्रैल में चुनाव के बाद दोबारा उनका कार्यकाल बढ़ गया। भले ही तियोदोरो ने देश से कई पाबंदियां हटाई है, लेकिन पूरे देश पर अपना कंट्रोल बनाकर रखा है।

दुश्मनों को देता है ऐसी खतरनाक सजा

तियोदोरो के एक प्रतिद्वन्दी के मुताबिक, उन्होंने एक पॉलिटिकल कमिश्नर के साथ इतनी क्रूरता दिखाई कि उसे दफनाने से खाने के लिए उसके शरीर से टेस्टिकल्स (अंडकोष) और ब्रेन निकाल डाला था।

इससे भी बड़ा क्रूरता का उदाहरण है 2010 का एक मामला, जिसमें तियोदोरो ने बेनिन में देश से भागे 4 लोगों को अगवा करवा लिया था। इसके बाद उन 4 लोगों को तब तक टॉर्चर किया गया जब तक कि इन सभी ने अपनी गलती नहीं कबूल कर ली।

ईश्वर के करीबी होने का दावा

तियोदोरो के एक सहयोगी ने स्टेट रेडियो शो में खुलासा किया था कि तियोदोरो खुद को ईश्वर के करीब होने का दावा करता था। उन्होंने बताया कि वो मानता है कि इन हत्याओं के लिए उन्हें कभी नर्क में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि वो ईश्वर के नुमाइंदे हैं।

घटिया शासक का मिला तमगा

तियोदोरो को 'ह्यूमन राइट' एक्सपर्ट्स ने उन्हें जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे से भी घटिया शासक बताया है।

यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी को मारने की रची थी ऐसी साजिश, खुद ही हुआ षड्यंत्र का शिकार

बेटा भी रहा है सुर्खियों में

इस क्रूर शासक का बेटा तियोदोरिन ओबियांग भी करप्शन को लेकर काफी चर्चा में रहा है। उसने देश का उप-राष्ट्रपति रहते हुए अपनी लग्जरी के लिए फंड के गबन के आरोप लग चुके हैं। छोटे से अफ्रीकी देश में भी उसे 66 लाख रुपए सैलरी मिलती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story