तालिबान से वार्ता के मसले पर पाकिस्तान पर बिफरा अफगानिस्तान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में घसीटा
अफगानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से पाकिस्तान और अमेरिका के साथ तालिबान प्रतिनिधियों की वार्ता को लेकर चिंता जाहिर की है। अफगानिस्तान का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित तालिबान आतंकी गु़ट के सदस्यों के साथ इस्लामाबाद को वार्ता से पहले काबुल से चर्चा करनी चाहिए थी।

अफगानिस्तान की अशरफ गनी की सरकार ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में घसीटा है। अफगानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से पाकिस्तान और अमेरिका के साथ तालिबान प्रतिनिधियों की वार्ता को लेकर चिंता जाहिर की है।
अफगानिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित तालिबान आतंकी गु़ट के सदस्यों के साथ इस्लामाबाद को वार्ता से पहले काबुल से चर्चा करनी चाहिए थी। अफगानिस्तान ने तालिबान-पाकिस्तान बातचीत को अपनी संप्रभुता के साथ खिलवाड़ बताया है। काबुल की इस शिकायत पर पाकिस्तान और अमेरिका की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Afghanistan Ministry of Foreign Affairs: Afghanistan complains to UN Security Council on Pakistan’s engagements with Taliban on which Afghan govt isn't consulted. It not only undermines ongoing peace efforts but violates Afghanistan's National Sovereignty & UNSC Resolution 1988
— ANI (@ANI) February 17, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App