तुषार मेहता बने भारत के नए सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को भारत का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त है। सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार के इस्तीफे के बाद 20 अक्टूबर 2017 से यह पद खाली था।

केंद्र सरकार ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को भारत का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त है। सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार के इस्तीफे के बाद 20 अक्टूबर 2017 से यह पद खाली था।
आपको बता दें कि रंजीत कुमार द्वारा पद छोड़ने के कई महीनों नए सॉलिसिटर जनरल की नियुक्त का मामला अधर में लटका हुआ था।
Additional Solicitor General Tushar Mehta has been appointed Solicitor General of India by Central Government. The post was vacant since October 20, 2017 after the resignation of Ranjit Kumar. pic.twitter.com/Wet3IZT2Gc
— ANI (@ANI) October 10, 2018
20 अक्टूबर 2017 को रंजीत कुमार ने बिना कारण बताए ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सरकार ने केके वेणुगोपाल को अटार्नी जनरल के पद पर नियुक्त किया था।
लेकिन सॉलिसिटर जनरल की नियुक्त नहीं हो पाई थी। हालांकि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि नए सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। इसके बाद से ही तुषार मेहता को भरता का नया सॉलिसिटर जनरल बनाए जाने कि अटकले लग रही थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App