कर्नाटकः अभिनेत्री पूजा गांधी जनता दल ''सेक्युलर'' में हुईं शामिल
कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री पूजा गांधी ने जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री पूजा गांधी ने जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री पूजा गांधी ने बेंगलुरू में जनता दल (सेक्युलर) पार्टी के कार्यालय में पहुंचकर पार्टी ने शामिल होने का ऐलान किया।
Actress Pooja Gandhi joined Janata Dal (Secular) at the party's office in Bengaluru #Karnataka pic.twitter.com/Sq9gAnUviP
— ANI (@ANI) April 21, 2018
आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 225 सीटों पर 12 मई को मतदान किया जाएगा, और वोटों की गिनती 15 मई को होगी। कर्नाटक का चुनाव जीतने के लिए पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जनता दल सेक्युलर 'जेडीएस' का समर्थन कर रहे हैं। पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 16 अप्रैल को जेडीएस को समर्थन करने का ऐलान किया था।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और जेडीएस मिलकर कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की फिराक में हैं। कांग्रेस और भाजपा पार्टी कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App