भोजपुरी अभिनेता रवि किशन हुए बीजेपी में शामिल
रवि किशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने बीजेपी की सदस्यता ली।

X
नई दिल्ली. जाने-माने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के भी भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रवि किशन बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली से सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रवि किशन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी थी।
मनोज तिवारी ने ट्वीट करके बताया था कि आज यानि 19 फरवरी को भोजपुरी अभिनेता बीजेपी में जॉइन करेंगे। रवि केशन ने सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।
Actor Ravi Kishan joins BJP in presence of party president Amit Shah pic.twitter.com/x2WAuVMZri
— ANI (@ANI_news) February 19, 2017
रवि किशन के बीजेपी से जुड़ने की जानकारी देते हुए पहले मनोज तिवारी ने ट्वीटर पर दोनों की फोटो भी शेयर की थी।
Actor Ravi Kishan to join BJP today in presence of party president Amit Shah: BJP MP Manoj Tiwari pic.twitter.com/3haB3X9nbz
— ANI (@ANI_news) February 19, 2017
मनोज और रवि दोनों ही भोजपुरी अभिनेता हैं। बता दें कि रवि किशन ने अनेक भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है, वही उन्होंने बहुत से किरदारों को परदे पर उतारा है। बता दें कि रवि किशन 2014 का चुनाव हार चुके हैं।
रवि किशन 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन बीजेपी के केपी सिंह से हारे थे। रवि किशन को 42,759 तो केपी सिंह को 36,7,149 वोट मिले थे। उस समय रवि ने कहा था कि वह राजनीति नहीं, बल्कि काम करने के लिए चुनाव मैदान में आए हैं। रवि ने कहा था कि वह सियासत को नहीं जानना चाहते, क्योंकि अगर वह इसे जान गए तो खत्म हो जाएंगे।
2014 लोकसभा चुनाव के दौरान फाइल किए गए रवि के एफिडेविट के मुताबिक, रवि किशन 14 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ 02 लाख 89 हजार 942 है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story