केरलः पूर्व सहपाठी ने लड़की पर किया एसिड अटैक, शरीर का 35 फीसदी हिस्सा जला

केरलः पूर्व सहपाठी ने लड़की पर किया एसिड अटैक, शरीर का 35 फीसदी हिस्सा जला
X
एक 18 वर्षीय लड़की पर उसके ही पूर्व सहपाठी ने एसिड से हमला कर दिया जिसमें लड़की के शरीर का एक साइड जल गया है।

केरल के दक्षिणी जिले कोल्लम के कोट्टाराकार रेलवे स्टेशन से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय लड़की पर उसके ही पूर्व सहपाठी ने एसिड से हमला कर दिया जिसमें लड़की के शरीर का एक साइड जल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसिड अटैक से पीड़िता के शरीर का 35 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फिर यहां से पीड़िता को तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इस एसिड अटैक में पीड़िता के पास बैठा एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है।
पुलिस का कहना है कि यह हमला शनिवार की दोपहर करीब 1.45 बजे कोट्टाराकार रेलवे स्टेशन पर हुआ। पीडिता एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से क्लास अटेंड करने के बाद पुनालुर में स्थित अपने घर लौट रही थी।
पीड़िता और अरुण (18) नाम का लड़का पुनालुर में पूर्व सहपाठी थे। अरुण ने जब हमला किया तो पीड़िता के साथ बैठे एक एनी यात्री ने विरोध जताया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने उसे चेन से खींच लिया और कोट्टाराकर पुलिस को सौंप दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story