भिवंडी दंगा 2006: मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने कर दी थी पुलिसकर्मियों की हत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी टाउनशिप में 2006 में दंगा फैलाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में एक भीड़ ने दो पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 July 2018 2:05 AM GMT Last Updated On: 16 July 2018 2:05 AM GMT
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी टाउनशिप में 2006 में दंगा फैलाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में एक भीड़ ने दो पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।
जोन -II के पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल ने पीटीआई को बताया कि दंगे का आरोपी मोहम्मद युसूफ को कल भिवंडी से गिरफ्तार किया गया। क्वार्टर गेट मस्जिद के निकट 2,000 वर्ग मीटर के भूखंड पर एक पुलिस स्टेशन के निर्माण का कुछ स्थानीय लोग पांच जुलाई 2006 को विरोध कर रहे थे, जिसके बाद भिवंडी में दंगा भड़क उठा। रमेश जगताप और बालासाहेब गंगुर्दे नाम के दो पुलिसकर्मियों की हत्या एक भीड़ ने कर दी थी।
पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा राज्य परिवहन निगम की बसों में दंगे के दौरान आग लगा दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story