20 साल छोटी लड़की से अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम रचाने जा रहा है शादी!
सलेम का जन्म यूपी के आजमगढ़ में हुआ और इसका पूरा नाम अब्दुल कय्यूम अंसारी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 July 2017 12:48 PM GMT Last Updated On: 18 July 2017 12:48 PM GMT
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम शादी करने जा रहा है। मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर करके सलेम ने शादी के लिए अस्थायी जमानत मांगी है। इस मुद्दे पर कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है।
अबु सलेम का विवाह 1991 में मुंबई में रहने वाली 17 वर्षीय समीरा जुमानी से हो चुका है। समीरा और सलेम के 2 बच्चे हैं। समीरा इस वक्त अमेरिका में रहती है। इसके अलावा अबू सलेम का बॉलीवुड अभिनेत्री मेनिका बेदी के साथ भी अफेयर रह चुका है जिनसे उसने दूसरी शादी की थी।
सलेम का जन्म यूपी के आजमगढ़ में हुआ और इसका पूरा नाम अब्दुल कय्यूम अंसारी है। गौरतलब है कि 8 जनवरी 2014 को पेशी के लिए लखनऊ जाते समय सलेम ने ट्रेन में एक 20 साल छोटी लड़की से निकाह किया था। यह लड़की सलेम के व्यापार की देख-रेख करती है।
निकाह मुंबई के एक काजी ने फोन पर पढ़ा था और इस निकाह के गवाह अबु के भतीजे रशीद अंसारी और मुंबई पुलिस के जवान बनें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story