सोनीपत सीरियल ब्लास्ट: 21 साल बाद आया फैसला, अब्दुल करीम टुंडा को मिली उम्रकैद
आतंकी टुंडा को पुलिस ने 2013 में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था।

1996 में सोनीपत में हुए बम धमाकों के मामले में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा दोषी करार दिया गया है। सोनीपत की अदालत ने टुंडा को दोषी ठहराया है, कोर्ट ने टुंडा को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Sonipat Court pronounces life sentence for 1996 Sonipat bomb blasts convict Abdul Karim Tunda pic.twitter.com/supry2B91W
— ANI (@ANI) October 10, 2017
28 दिसंबर 1996 को सीनीपत में हुए 2 बम धमाकों में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए थे। यूपी के गाजियाबाद जिले के पिलखुआ का रहने वाला टुंडा 2013 में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार हुआ था।
टुंडा यूपी, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद और सूरत में 43 बम विस्फोटों में शामिल रहा है, जिनमें 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 400 से ज्यादा घायल हुए थे। वह जम्मू-कश्मीर से बाहर लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App