आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपत्ति को लेकर उनके वकील का बड़ा खुलासा, बताई ये बात
जेल से रिहा होने के बाद राजेश और नूपुर तलवार के वकील ने बड़ा खुलासा किया।

आरुषि हेमराज हत्याकांड में आरोपी तलवार दंपत्ति को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद राजेश और नूपुर तलवार के वकील ने बड़ा खुलासा किया।
राजेश और नूपुर की रिहाई के बाद उनके वकील ने कहा कि इन दस सालों में हमने कभी हिम्मत नहीं हारी थी। उन्होंने कहा कि हमे न्याय पर पूरा भरोसा था।
सबसे पहले जेल के गेट से दंपति के भाई बाहर आए। उसके बाद उनके वकील और फिर दोनों एक साथ गेट से निकले। इसके बाद राजेश और नूपुर मीडिया के कैमरे के सामने खड़े हो गए।
जेल से बाहर आने के बाद तलवार दंपति के वकील ने कहा कि उनके साथ आखिरकार न्याय हुआ। कानून व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत होगा।
उन्होने यहा कि हमारे क्लाइंट ने कभी हिम्मत नहीं हारी। यहां पर ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसे उनके निर्दोष होने पर शक हो। हम सबसे गुजारिश करते हैं कि उनको उनका खोया हुआ सम्मान, आदर लौटा दें। उन्हें शांति से जीने दें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App