भाजपा की लेखी पर AAP का पलटवार, कहा- संवेदनहीनता का सबूत मीनाक्षी का बयान
आप ने कठुआ और उन्नाव बलात्कार कांड में विपक्षी दलों द्वारा खतरनाक राजनीति करने के भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी के आरोप को खारिज करते हुये इसे भाजपा की संवेदनहीनता का प्रतीक बताया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 April 2018 7:37 PM GMT Last Updated On: 13 April 2018 7:37 PM GMT
आम आदमी पार्टी (आप) ने कठुआ और उन्नाव बलात्कार कांड में विपक्षी दलों द्वारा खतरनाक राजनीति करने के भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी के आरोप को खारिज करते हुये इसे भाजपा की संवेदनहीनता का प्रतीक बताया है। आप की वरिष्ठ नेता अतिशी मरलीना ने आज लेखी के बयान पर कहा कि यह भाजपा और उसके नेताओं के अहंकार को बताता है।
ये भी पढ़ें- 250 से 3000 के बीच होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया, जानिए इस ट्रेन की खासियत
उन्होंने कहा ‘‘मौजूदा हालात में देश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, चाहे वह महिलायें हो, अनुसूचित जाति या जनजाति के लोग हों या बच्चे हों, कोई भी सुरक्षित नहीं है। केन्द्र और अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा को इनमें से किसी भी चिंता नहीं है।'
अतिशी ने कहा कि कठुआ में एक मासूम बच्ची के साथ वीभत्स बलात्कार को अंजाम दिया गया जिस पर पूरा देश आहत है और भाजपा सांसद लेखी जनता से पूछ रही हैं कि देश भर में सिर्फ इस मामले पर चर्चा क्यों हो रही है। उन्होंने कहा ‘‘लेखी महज यह चाहती हैं कि देश यह सवाल पूछे कि पीड़ित बच्ची का धर्म क्या था। जबकि देश यह नहीं पूछना चाहता है, क्योंकि देश को अपने बच्चों की चिंता है।'
उन्होंने कहा कि कठुआ और उन्नाव बलात्कार कांड का विरोध करने वालों से भाजपा सवाल पूछने के बजाय इन राज्यों की सत्ता में भागीदार होने के नाते पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये ठोस कार्रवाई करे।
अतिशी ने कहा कि भाजपा देश की जनता को बताये कि केन्द्र और राज्यों में उसकी सरकारें अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिये क्या ठोस कदम उठा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story