एयर इंडिया की फ्लाइट में एक सख्स से ने किया अजीब बर्ताव, फ्यूल टैंक करना पड़ा खाली
एयर इंडिया की फ्लाइट में एक युवक ने हंगामा कर दिया जिस वजह से फ्लाइट को वापस उसी जगह लौटना पड़ा। इस फ्लाईट ने इटली के मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक युवक ने हंगामा कर दिया जिस वजह से फ्लाइट को वापस उसी जगह लौटना पड़ा। इस फ्लाईट ने इटली के मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
दरअसल, मिलान से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 138 में सीट नंबर 32 पर बैठा हुआ एक शख्स गुरमीत सिंह अजीब बर्ताव करने लगा। गुरमीत नाम का यह शख्स फ्लाइट के कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम एचडी कुमारस्वामी से की मुलाकात, इस मुद्दे पर की चर्चा
उस वक्त फ्लाइट में तकरीबन 250 लोग मौजूद थे। लेकिन वह किसी के काबू में नहीं आ रहा था। यात्री के अजीब बर्ताव की वजह से फ्लाइट को वापस मिलान लौटना पड़ा।
AI 138/ Milan-Delhi flight (arrival in Delhi on 3 Aug) was delayed by 2 hrs 37 minutes as one unruly passenger Gurpreet Singh tried to enter the cockpit after take off from Milan on schedule. The aircraft landed back and pax was handed over to local police: Air India
— ANI (@ANI) August 4, 2018
इस पूरी घटना को ध्यान में रखते हुए पायलट ने फ्लाइट को वापस ले जाने का फैसला लिया। इसके लिए पायलट को पहले प्लेन का फ्यूल टैंक भी खाली करना पड़ा ताकि लैंडिंग करते वक्त हवाई जहाज हल्का रहे।
गुरमीत सिंह यात्री सुरक्षा अधिकारियों की हिरासत में है। इस घटना की बजह से फ्लाइट को 2 घंटे 37 मिनट की देरी हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App