नेपाल में भारतीय दूतावास के पास हुआ बम धमाका, बाल-बाल बचे लोग
नेपाल में भारतीय एंबेसी के पास एक बम धमाका हुआ है। यह बम धमाका बिराटनगर में भारतीय एंबेसी के कैंप ऑफिस के पास हुआ है। नेपाली मीडिया के मुताबिक इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।

नेपाल में भारतीय दूतावास के पास एक बम धमाका हुआ है। यह बम धमाका काठमांडू के बिराटनगर में भारतीय एंबेसी के कैंप ऑफिस के पास हुआ है। नेपाली मीडिया के मुताबिक इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ेंः अमेठी में छात्राओं से मिले राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज- बोले- ये आप मोदी जी से पूछिए
ये धमाका सोमवार को रात साढ़े आठ बजे करीब हुआ। धमाके से दफ्तर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। नेपाल पुलिस ने बताया कि धमाके के आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
जांच अधिकारियों को नेत्रा बिक्रम चंद की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के कार्यकर्ताओं पर इस धमाके के पीछे होने का शक है। पार्टी ने सोमवार को बिराटनगर में हड़ताल का आह्वान किया था। धमाके के बाद आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
A minor explosion took place near camp office of Indian embassy in Biratnagar, Kathmandu. No injuries reported: Nepal media
— ANI (@ANI) April 17, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App