ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में कॉलेज छात्र ने बिल्डिंग से लगाई छलांग
ब्लू व्हेल गेम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ब्लू व्हेल गेम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल और कॉलेजों के छात्र खास तौर पर इसका शिकार हो रहे हैं। इस कड़ी में असम के सिलचर में ब्लू व्हेल गेम के चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक कॉलेज का छात्र इमारत से कूद गया।
ये भी पढ़ें: इस शख्स ने सुनाई 'ब्लू व्हेल' गेम की खतरनाक दास्तान
ब्लू व्हेल के चक्कर में सेकंड ईयर के इस स्टूडेंट की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। बता दें ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में कई बच्चों की मौत भी हो चुकी हैं।
ब्लू व्हेल गेमः HC ने केंद्र समेत पंजाब-हरियाणा सरकार को भेजा नोटिस
कई राज्यों में इस गेम पर रोक लगी हुई है। बावजूद इसके यह इंटरनेट पर गुपचुप तरीके से डाउनलोड किया जा रहा है। सरकार अब इस गेम को लेकर सख्त रूख अपना रही है। लेकिन, इसका असर फिलहाल तो नहीं दिख रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App