शर्मनाक! नाबालिग लड़के की रेप के बाद हत्या, दो छात्रों को 75 साल की सजा
संदिग्धों की सुनवाई आतंकवाद विरोधी एक अदालत में हुई।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 11 साल के एक लड़के के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के एक मामले में अदालत ने कालेज के दो छात्रों को 75 साल की सजा सुनाई है। मुसादिक अहमद और अहसन हसन पर पांचवीं कक्षा के एक छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का आरोप था।
यह घटना पिछले साल नवंबर में लाहौर से करीब 230 किलोमीटर दूर साहिवाल जिले में हुई। पुलिस ने शुरू में पाकिस्तानी दंड संहिता के तहत हत्या, अपहरण और अप्राकृतिक अपराधों के तहत मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें- PoK पर बयान देकर फंसे फारूक अब्दुल्ला, चल सकता है देशद्रोह का मुकदमा
लेकिन पीड़ित के परिवार तथा स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में आतंकवाद संबंधी प्रावधान भी शामिल किया।
संदिग्धों की सुनवाई आतंकवाद विरोधी एक अदालत में हुई। अदालत ने आज दोनों अभियुक्तों को 75 साल की सजा सुनायी और हर एक पर चार लाख रूपये का जुर्माना लगाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App