वित्त वर्ष 2018-19 में इनकम टैक्स देने वाले 75 लाख नए लोग जुड़े, CBDT का टारगेट 1 करोड़
देश में करीब 75 लाख नए कर-दाता इस वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

देश में करीब 75 लाख नये कर-दाता इस वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निर्देश के मुताबिक, आयकर अधिकारियों का लक्ष्य 2018-19 वित्त वर्ष के अंत तक सवा करोड़ नये आयकर दाताओं को जोड़ना है।
इसे भी पढ़ें- 'बेहद खतरनाक होगा राम मंदिर निर्माण के लिए 1992 जैसा आंदोलन': मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
वित्त वर्ष अगले वर्ष मार्च तक होगा। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है।
अधिकारी ने बताया कि इस वित्तवर्ष में अभी तक करीब 75 लाख नये आयकर दाताओं को आयकर सूची में शामिल किया गया है।
कर चोरी पर लगाम कसने के लिए उठाई गई कई नीतियों और उपायों के कारण इतने लोग आयकर के दायरे में आए हैं।
इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद का नाम बदलने पर सीएम योगी ने दिया विरोधियों को करारा जवाब
अधिकारी ने बताया कि विभाग को उम्मीद है कि वह सवा करोड़ आयकर दाताओं के लक्ष्य को हासिल करेगा क्योंकि 2018-19 वित्त वर्ष के खत्म होने में अब भी कुछ महीने बचे हुए हैं।
पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में विभाग ने आयकर के दायरे में एक करोड़ छह लाख लोगों को शामिल किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- 75 lakh new tax payers financial year 2018-19 list of income tax payers central direct tax board cbdt 25 million new income tax payers income tax department income tax hindi news breaking news 75 लाख नए कर दाता वित्त वर्ष 2018-19 आयकर दाताओं की सूची केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी सवा करोड़ नए आयकर दाता इनकम �