गुजरात में कुदरत की मार, रेस्क्यू के लिए उतरी सेना, 75 की मौत
बाढ़ से प्रभावित तीनों जिलों के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है।

गुजरात में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि लोग अब अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से राज्य में अब तक 75 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।
इस कुदरती मार की वजह से 900 से ज्यादा जानवर भी मारे जा चुके हैं। सोमवार की रात से ही हो रहे भारी बारिश की के चलते 25,000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है।
इसे भी पढ़ें:- नायडू ने बेटा-बेटी को पहुंचाया करोडों का फायदा: जयराम रमेश
राज्य में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से सबसे ज्यादा बनासकांठा, साबरकांठा और पाटन जिले प्रभावित हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने नौसेना और थल सेना की मदद मांगी है। सीएम ने बाढ़ से प्रभावित तीनों जिलों के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है।
इस बीच प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना के चलते 100 से ज्यादा गांव को खाली करने के आदेश दिया है। क्योंकि मौसम विभाग ने आज और कल भी भारी बारिश की आशंका जताई है।
इसे भी पढ़ें:- राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का आखिरी संबोधनः अनेकता में एकता हमारी पहचान, नए राष्ट्रपति को दी शुभकामनाएं
मदद के लिए पहुंची सेना
गुजरात के धानेरा में हालात इतने खराब हो गए हैं कि यहां सेना को बचाव अभियान में उतारा गया है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 6 टीमें, एयरफोर्स की 3 और आर्मी की 1 टीम को लगाया गया है। बचाव अभियान में सेना ने अब तक 7000 लोगों को बनासकांठा जिले में सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App