ओडिशा: मुठभेड़ में कंधमाल और बलांगीर जिलों में 6 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली शामिल हैं।

ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली शामिल हैं। इन लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इन हथियारों में एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों के साथ-साथ लकड़ी से बनाए गए तीर शामिल है।
Four Naxals killed by Special Operation Group (SOG) personnel in Kandhamal district of #Odisha yesterday, one AK 47 among other arms & ammunition recovered pic.twitter.com/UyYFP0Zcn7
— ANI (@ANI) May 13, 2018
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अभियान) आर पी कोचे ने पीटीआई को बताया कि दो महिला नक्सलियों सहित चार माओवादी कंधमाल के गोलांकी गांव के सुदुकुंपा जंगल में मारे गए। इन नक्सलियों के पास से एक एके-47 बंदूक और कई अन्य बंदूकें मिली। नक्सलियों के पास से लकड़ी की मदद से बनाए गए तीर भी मिले।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने अमेरिकी राजनयिक को देश छोड़ने पर लगाई रोक, खाली लौटा विमान
वहीं दो नक्सली बलांगीर जिले के दुदकमल गांव में मारे गए। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष अभियान समूह के कर्मियों ने सुदुकुंपा जंगल में अभियान शुरू किया था। मारे गए माओवादी के पास से बंदूकें और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
Two Naxals killed by security forces in Balangir district of #Odisha, arms & ammunition recovered pic.twitter.com/BLO2sGynpg
— ANI (@ANI) May 13, 2018
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों ने गोलियां चलायी और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App