Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इन 6 मंत्रियों का मोदी कैबिनेट से पत्ता साफ, जानें कौन हैं ये

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी नें मंत्रिमंडल में फेरबदल कर अपने छह मंत्रियों को हटा दिया है।

इन 6 मंत्रियों का मोदी कैबिनेट से पत्ता साफ, जानें कौन हैं ये
X

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी नें मंत्रिमंडल में फेरबदल कर अपने छह मंत्रियों को हटा दिया है। जिन मंत्रियों को हटाया गया उनमें कलराज मिश्रा, बंगारु दत्तात्रेय, फगन सिंह कुलस्ते, राजीव प्रताप रूडी, संजीव बलियान और महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: इन वजहों से निर्मला, नकवी, पीयूष और धर्मेंद्र को मिला प्रमोशन

आपको बता दें कि कलराज मिश्र सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम के कैबिनेट मंत्री थे। दत्तात्रेय के पास श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रूडी के पास कौशल विकास व उद्यमिता का राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया को जापान और चीन की धमकी, शिंजो आबे ने कहा- परीक्षण बर्दाश्त नहीं

कुलस्ते के पास स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, बलियान के पास जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनर्जीवन व पांडेय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में निचले स्तर के मंत्री थे। पिछले दिनों महेंद्र नाथ पांडेय को भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story