नाइजीरिया : दो पक्षों में झड़प के दौरान 55 लोगों की मौत, विवाद के बाद हिंसा भड़की
उत्तरी नाइजीरिया के एक बाजार में विवाद के बाद युवा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच झड़पों में इस सप्ताह 55 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Oct 2018 10:45 AM GMT
उत्तरी नाइजीरिया के एक बाजार में विवाद के बाद युवा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच झड़पों में इस सप्ताह 55 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि कसुवान मगानी बाजार में ठेले वालों के बीच विवाद के बाद हाउसा मुसलमानों और अदार ईसाई युवकों में लड़ाई हो गई।
सूत्रों ने बताया कि बाजार में हुए विवाद में गुरुवार को दो लोग मारे गए। पुलिस ने अस्थायी तौर पर हिंसा रोक दी लेकिन अदार युवाओं ने हाउसा निवासियों पर हमला किया और उनके घरों को जलाया।
वहीं कसुवार मगानी में रहने वाले मोहम्मदु बाला ने कहा कि दूसरे हमले में ज्यादातर लोगों की हत्याएं हुई। राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने कडुना राज्य के कसुवान मगानी में ताजा साम्प्रदायिक हिंसा की निंदा की है। बयान में कहा गया है कि गुरुवार को बाजार में विवाद के बाद हिंसा भड़की।
राष्ट्रपति ने कहा कि समुदायों के बीच सामंजस्य के बिना रोजाना के कारोबार के अनुकूल माहौल बनाना असंभव होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story