मिस्र: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 52 पुलिसकर्मियों की मौत
अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Oct 2017 3:23 AM GMT
आतंकवादी ठिकाने पर छापेमारी के दौरान गोलीबारी में कम से कम 52 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसमें 20 अधिकारी और 32 रिक्रूट शामिल हैं। मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देर रात राजधानी से 135 किलोमीटर दूर गीजा प्रशासन के अल-वहात अल-बहरिया इलाके में हुई, जब सुरक्षाकर्मी यहां छापेमारी के लिए पहुंचे।
अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। मिस्र के गृहमंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी किया, लेकिन मृतकों की संख्या नहीं बताई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story