देखें, कैसा होगा 500 का नया नोट, क्या हुआ है बदलाव
500 का पुराना नोट हुआ बंद अब मार्किट में नया नोट दिखेगा।

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मंगलवार रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए हैं। इनकी जगह नए 500 और 2000 रुपए के नोट जारी किए जाएंगे। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह बड़ा एलान किया था। पीएम मोदी के संबोधन के बाद आर.बी.आई की तरफ से 500 और 2000 रुपए का नोट जारी कर दिया गया है। आरबीआई ने कहा कि नए नोट आज रात से जारी हो जाएगे। नया नोट बदलने के लिए बैंकों के काम के घंटे और काउंटर्स भी बढ़ाए जाएंगे।
RBI issues ₹500 notes in new series pic.twitter.com/C8rJXrBRZ9
— ReserveBankOfIndia (@RBI) November 8, 2016
जिसे तस्वीर में देखा जा सकता है। यह नोट पुराने 500 के नोट से बिल्कुल भिन्न है। रूप से लेकर इस नोट का रंग तक में बदलाव देखा जा सकता है। 500 रुपए के नोट में एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है और दूसरी तरफ लाल किले की तस्वीर लगी है, इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा है। 500 रुपए के पुराने नोट के बदले सरकार ग्रीन कलर का 500 रुपए का नोट जारी करेगी। 500 रुपए के नए नोट महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स कहलाएंगे। साइज में पहले से छोटा होगा। पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर होगी।
Invalidation Rs 500 and Rs 1000 notes will prove to be a huge step towards curbing Black Money & Fake Currency.
— Dr. Harsh Vardhan (@drharshvardhan) November 8, 2016
This govt is for Honesty🇮🇳 pic.twitter.com/UXcvysOnLo
इसके साथ ही आपको बता दें कि 50 दिन के भीतर आपको अपनी जेब या एटीएम में रखे 500 और 1000 के पुराने नोटों को बैक में जमा करवाना होगा। कल देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 9-10 नवंबर को एटीएम भी बंद रहेंगे। एक दिन में एटीएम से आप 2000 रुपए ही रोजाना निकलवा सकेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, ये हुआ है पुराने नोट में बदलाव -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story