सीरिया के एक फुटबॉल ग्राउंड के नीचे मिले 50 से अधिक शव, अधिकारी ने जताई 200 शव होने की आशंका
सीरिया में इस्मालिक स्टेट समूह का गढ़ रहे रक्का के एक सामूहिक कब्र से जिहादियों और नागरिकों सहित करीब 50 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 April 2018 9:45 AM GMT
सीरिया में इस्मालिक स्टेट समूह(आईएसआईएस) का गढ़ रहे रक्का के एक सामूहिक कब्र से जिहादियों और नागरिकों सहित करीब 50 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़: प्रदेश में 'विकास की चिड़िया' चोरी, कांग्रेस एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थाने
उत्तरी सीरिया में समूह की वास्तविक ‘राजधानी' रही रक्का से अक्तूबर 2017 में अमेरिकी समर्थन वाले सीरिया डेमोक्रेटिक बलों ने जिहादियों को खदेड़ दिया था।
फुटबॉल ग्राउंड में मिले शव
रक्का सिविल काउंसिल के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दल्ला अल-एरियान ने कहा कि सामूहिक कब्र से करीब 50 शव बरामद हो चुके हैं और यह संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच सकती है। यह सामूहिक कब्र एक फुटबॉल ग्राउंड के नीचे बनी है।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story