ये हैं स्टीफन विलियम हॉकिंग की वो 5 थ्योरी, जिन्होंने बताए दुनिया में छुपे कई राज
स्टीफन विलियम हॉकिंग ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने ब्लैक होल का कांसेप्ट दुनिया के सामने रखा। जिसने सभी को हलाकर रख दिया।

दुनिया के सबसे मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में उनके घर कैम्ब्रिज में निधन हो गया। स्टीफन विलियम हॉकिंग ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने ब्लैक होल का कांसेप्ट दुनिया के सामने रखा।
हॉकिंग ने अपनी बीमारी के चलते हार नहीं मानी और विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज जारी रखी। हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग थ्योरी को समझने में अहम भूमिका निभाई थी। स्टीफन हॉकिंग ने वातावरण में लगातार होने वाले बदलावों को लेकर चेतावनी भी दी।
स्टीफन विलियम हॉकिंग ने अपने सफर को लेकर एक किताब “A BRIEF HISTORY OF TIME" लिखी, जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। हॉकिंग ने दुनिया को आपेक्षित का सिद्धांत और पुंज का सिद्धात मिलाकर एक महाएकीकृत सिद्धांत दिया।
बिग बैंग थ्योरी
स्टीफन विलियम हॉकिंग ने कहा कि दुनिया, आकाश गंगाएं, सौरमंडल और सारे ग्रह बिगबैंग थ्योरी के कारण अपने अस्तित्व में हैं। सालों से वैज्ञानिक यही मानते और बताते रहे हैं कि इस संसार में सबसे पहले बिगबैंग हुआ और उसके कारण ही पूरे ब्रह्मांड की शुरूआत हुई।
अब दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने वो राज खोला है, जिसे पूरी दुनिया बरसों से जानता चाहती थी। पहले उनका आकार बहुत बढ़ा और फिर उनका विघटन शुरु हुआ, जिससे तमाम तारा मंडल, ग्रह और आकाश गंगाएं अस्तित्व में आईं। यही बिग बैंग था। जिससे हमारी दुनिया का निर्माण हुआ और आजतक ब्रह्मांड धीरे धीरे बढ़ रहा है।
ब्लैक होल थ्योरी
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल के बार में रहस्य बताया था। वे साल 1974 में इस थ्योरी को लेकर आए थे। वहीं, बाद में इस थ्योरी को हॉकिंग रेडिएशन के नाम से भी पहचाना गया।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
ब्लैक होल और बिग बैंग थ्योरी को समझाने वाले हॉकिंग मानवता पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के बढ़ते प्रभाव को लेकर हमेशा चिंतित रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि पृथ्वी बहुत छोटी होती जा रही है और मानवता खुद का विनाश करने की ओर बढ़ रही है।
क्योंकि इस ग्रह पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तेजी से हमारी जगह लेती जा रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में इतने महान विकास हो रहे हैं कि एक दिन मानव की तुलना में मशीन अधिक बहुलता में होंगे।
जलवायु परिवर्तन पर चेतावनी
जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया के महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग ने मानव जाति के लिए एक गंभीर तरह की चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और उल्का पिंडों के टकराव से खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती खोजनी होगी। अगर ऐसा नहीं कर पाये तो 100 साल बाद पृथ्वी पर मानव जाति का बचे रहना मुश्किल होगा
ये है स्टीफन विलियम हॉकिंग की थ्योरी खोज
1. टाइम की खोज
2. बिग बैंग थ्योरी
3. ब्रह्मांड की शुरूआत गुरुत्वाकर्षण से हुई
4. ब्लैक होल थ्योरी
5. भगवान अस्तित्व में नहीं ( यहां भगवान नहीं)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App