जनता को राहत : 5 राज्यों समेत चंडीगढ़ में घटेंगे पेट्रोल डीजल के दाम, वित मंत्रियों ने लिया बैठक में अहम फैसला
दिल्ली समेत चार राज्यों और एक संघ शासित चंडीगढ़ में जल्द ही तेल के दामों में कमी आ सकती है। खबर है कि मंगलवार को पांच राज्यों के वित मंत्रियों के बीच अहम बैठक हुई। जिसमें एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Sep 2018 8:52 AM GMT Last Updated On: 26 Sep 2018 8:52 AM GMT
दिल्ली समेत चार राज्यों और एक संघ शासित चंडीगढ़ में जल्द ही तेल के दामों में कमी आ सकती है। खबर है कि मंगलवार को पांच राज्यों के वित मंत्रियों के बीच अहम बैठक हुई। जिसमें एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
एएनआई के मुताबिक, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को कम करने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और संघ शासित चंडीगढ़ ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक समान टैक्स लगाने पर सहमति बन गई है। वैट की दरों को समान रखा जाएगा।
बैठक के बाद हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि बैठक में 5 राज्यों ने तय किया है कि तेल के दामों पर लगने वाला वैट एक समान रखने का प्रयास किया गया है ताकि जनता को राहत दी जा सके।
Haryana, Punjab, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Delhi & union territory of Chandigarh agreed to move towards uniform fuel rates,in a meeting of Finance Ministers&officers of Northern States held in Chandigarh y'day.Participating states decided to constitute sub-committee for it pic.twitter.com/JFMfwA71fJ
— ANI (@ANI) September 26, 2018
बता दें कि इस बैठक में यह भी तय हुआ है कि इन राज्यों में शराब, वाहनों के रजिस्ट्रेशन तथा परिवहन परमिट के मामले में भी एक समान दर रखने पर सहमति जताई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story