मलाला के पहले पोस्ट के बाद ट्विटर पर एक दिन में जुड़े 5 लाख फॉलोअर्स
अगले हफ्ते मलाला गर्ल पावर ट्रिप पर अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जाएंगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 July 2017 1:18 PM GMT Last Updated On: 8 July 2017 1:18 PM GMT
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजाई ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपना पहला पोस्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'hi twitter' और इस पोस्ट के बाद 14 घंटे के अंदर ट्विटर पर उनके 350,000 ज्यादा फॉलोअर्स बन गए।
Hi, Twitter.
— Malala (@Malala) July 7, 2017
मलाला ने इसके बाद कई ट्वीट किए। युसुफजाई ने 2012 में ही ट्विटर पर अपना अकाउंट बना लिया था लेकिन 7 जुलाई ने उन्होंने अपना पहला पोस्ट लिखा। इससे पहले मलाला अपने ऑफीशियल पेज पर संदेश लिखती थीं। इस ट्विटर हैंडिल से मलाला निजी तौर पर ट्विटर यूजर्स से जुड़ी हैं।
शुक्रवार को बर्मिंघम विश्विद्यालय से अपना हाईस्कूल खत्म किया। मलाला 11 साल की उम्र में लड़कियों की शिक्षा पर ब्लॉग लिखना शुरू किया। 2012 में कीलिबान ने मलाला पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद वो ब्रिटेन चली गईं थीं जहां वो पढ़ाई कर रही हैं। 2014 में उन्हें कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। मलाला इस महीने 20 साल की हो जाएंगी।
Today is my last day of school and my first day on @Twitter [THREAD]
— Malala (@Malala) July 7, 2017
Graduating from secondary school (high school) is bittersweet for me. I'm excited about my future, but... 2/
— Malala (@Malala) July 7, 2017
अगले हफ्ते मलाला गर्ल पावर ट्रिप पर अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जाएंगी। उन्होंने इस बात की जानकारी भी ट्विटर पर पोस्ट कर दी।
Next week, I will be back on my #GirlPowerTrip to meet girls in Middle East, Africa & Latin America. 4/
— Malala (@Malala) July 7, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story