अमेरिकी अखबार के न्यूजरूम में गोलीबारी, संदिग्ध की हुई पहचान
अमेरिका में न्यूजरूम बिल्डिंग में गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका में न्यूजरूम बिल्डिंग में गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस बिल्डिंग में एनापोलिस से प्रकाशित होने वाले कैपिटल गैजेट का ऑफिस भी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।
The White House strongly condemned the shooting incident at the 'Capital Gazette' newspaper office in Annapolis, Maryland, which claimed five lives
— ANI Digital (@ani_digital) June 29, 2018
Read @ANI Story | https://t.co/4f6VUDLROy pic.twitter.com/RvFhhsHNdM
ये भी पढ़ें - मानसून ने दी हिमाचल प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश की दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्चट के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हमले के पीछे क्या वजह रही है इसका भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि ‘ कैपिटल गजट ' अखबार पर यह हमला मैरीलैंड राज्य के रहने वाले एक श्वेत पुरुष ने किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अखबार के एक संवाददाता ने ट्वीट पर हमले के खौफनाक मंजर का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह हमलावर दफ्तर के कांच से बने गेट पर गोलियां बरसाता हुआ अंदर घुसा और कई कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App