- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
2017: इस साल राहुल गांधी के इन 5 बयानों का उड़ा सबसे ज्यादा मजाक
बर्कले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर भी काफी मजाक उड़ाया गया।

साल 2017 अलविदा होने जा रहा है। इस साल भारतीय राजनीति में किसका उड़ा मजाक और किसने उड़ाया मजाक। ऐसे ही कुछ बयान इस साल सोशल मीडिया पर वायरल रहे।
हम आपको कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 5 ऐसे बयानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका सबसे ज्यादा मजाक उड़ा। इस साल अमेरिका की बर्कले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनका मजाक बनाया गया।
उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में सांसदों की संख्या को 546 बता दिया। उसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का काफी मजाक उड़ाया गया।
1. बेंगलुरु में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के दौरान राहुल ने वहां के छात्रों से पूछा था कि भईया मेक इन इंडिया काम नहीं कर रहा है। क्या ये काम कर रहा है?। उसके बाद राहुल ने स्वच्छ भारत के बारे में पूछते हैं तो दोनों का जवांब हां में ही मिला।
2. एक रैली के दौरान राहुल ने भीड़ से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है, महिलाओं को क्या लगता है? इज्जत की आपकी? भ्रष्टाचार किया...बलात्कार...सॉरी बलात्कार किया। इसके बाद राहुल का काफी मजाक उड़ाया गया।
3. एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी को लेकर मजाक भी उड़ाया। राहुल ने कहा- कांग्रेस में एक भी नियम-कानून नहीं चलता। एक भी नियम-कानून इस पार्टी में नहीं है। हर दो मिनट में नए नियम बनाते हैं, पुराने दबा दिए जाते हैं। किसी को नहीं मालूम कि कांग्रेस पार्टी के नियम क्या हैं। मजेदार संगठन है, कभी-कभी मैं पूछता हूं अपने आप से कि भैया ये पार्टी चलती कैसे है?
4. चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में राहुल गांधी कहा कि अभी उनसे मिलूंगा। 6 कैंडिडेट हैं। आपके लिए लड़ाई लड़ते हैं, सब के सब। सबके सब लड़ाई लड़ते हैं।
5. राहुल गांधी के एक भाषण से पता ही नहीं चल पाया कि वो किसे बड़ा बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात यूनाइटेड किंगडम से बड़ा है और अगर यूरोप और यूएस को साथ रख दें तो भारत उससे भी बड़ा है।