बीते 24 घंटे में यहां हुईं 5 दुष्कर्म की वारदातें
राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में महिलाएं बनी गैंगरेप का शिकार

X
नई दिल्ली. एक तरफ जहां देश में महिलाओं के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है तो वहीं ऐसी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। देश की राजधानी ही नहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी रेप और गैंग रेप की कई वारदातें सामने आईं हैं।
पहला मामला दिल्ली के तिमार पुर इलाके में चलती कार में 4 युवकों द्वारा एक महिला का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दिल्ली के तिमारपुर इलाके में लिफ्ट देने के बहाने चारों आरोपियों ने उसे अपनी कार में बिठाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल ये घटना 19 फरवरी की है और चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें- चौथे चरण के लिए मतदान जारी, सपा-बसपा समर्थकों में झड़प
दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के झूंसी का है जहां एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि यह घटना 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे की है।
तीसरा मामला बिहार के गया का है। जहां 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसे मानपुर के भदेजा के पास झाड़ियों में फेंक दिया। फिलहाल यह मामला 20 फरवरी का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौथा मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। फरीदाबाद में रहने वाली एक 20 साल की लड़की के साथ के साथ उसके पूर्व बॉयफ्रेंड दोस्तों ने मिलकर 20 फरवरी को गैंगरेप किया। इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन यहां भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2017: इन 53 सीटों पर होगा चुनाव
पांचवा मामला उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का है। 22 फरवरी की सुबह खोजनीपुर के समीप तालाब के किनारे झाड़ी में बेहोश 12 साल की लड़की मिली। डॉक्टर और पुलिस यह नहीं बता रही है कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ या नहीं। लेकिन लड़की ने होश में आने के बाद तीन लोगों का नाम लेते हुए अपहरण और जबरदस्ती करने का बयान दिया है। फिलहाल, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story