अफगानिस्तान: कंधार में 48 स्कूली छात्राओं को तालिबान ने दिया जहर, हालत गंभीर
छात्राओं को लश्कर गह स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। छात्राओं ने सिर दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। अब उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 April 2018 4:26 AM GMT
एक अफगान अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत के एक हाई स्कूल में कम से कम 48 स्कूली छात्राएं बीमार हो गई हैं। अधिकारियों को संदेह है कि यह सामूहिक रूप से जहर देने का मामला हो सकता है।
इस प्रांत का अधिकतर हिस्सा तालिबान के नियंत्रण में है। तालिबान लड़कियों की शिक्षा का विरोध करता है। डॉ. निसार अहमद बराक ने कहा कि वह यह अटकल नहीं लगा सकते कि किस तरह का जहर दिया गया होगा।
इसे भी पढ़ें- स्वदेश भेजे जायेंगे इराक में मारे गये 38 भारतीय मजदूरों के शव
छात्राओं को लश्कर गह स्थित उनके अस्पताल में आज भर्ती कराया गया। छात्राओं ने सिर दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। अब उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story