विद्रोहियों पर ''सीरियाई सेना'' का आक्रमण, अलेप्पो से भागे 4 हजार लोग
सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में युद्ध छेड़ दिया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Nov 2016 12:00 AM GMT
बेरुत. सीरिया के अलेप्पो शहर में सेना ने दो इलाकों पर कब्जा कर लिया है। अलेप्पो शहर में विद्रोहियों पर सेना की चढ़ाई के बाद 24 घंटे के अंदर 4 हजार लोगों ने शहर छोड़ दिया है। अलेप्पो शहर पर विद्रोहियों ने कब्जा किया है जिसे छुड़ाने के लिए 15 नवंबर से पूर्वी अलेप्पो में सीरियाई शासन ने आक्रमण शुरू कर दिए थे।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, तकरीबन 1700 नागरिक भाग कर पश्चिमी अलेप्पो के सरकार नियंत्रित इलाको में चले गए हैं, तो वहीं बाकी 2500 लोग कुर्द नियंत्रित इलाकों में जाकर बस गए हैं। अलेप्पो से बीते 24 घंटो के अंदर करीब 4 हजार लोग शहर छोड़ कर भाग गए हैं।
इससे पहले ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी ने भी अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया था कि 500 नागरिक सरकार नियंत्रित इलाकों में चले गए हैं। बता दें कि साल 2012 के बाद इतनी बड़ी संख्या में पहली बार लोग पलायन कर रहे हैं। सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस हासिल करने के लिए युद्ध छेड़ दिया है। इस युद्ध में ही सीरियाई सेना ने विद्रोहियों को पछाड़ कर दो इलाकों पर कब्जा जमा लिया है।
साभार- TOI
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story