जहरीला खाना खाने से 400 जवान बीमार
सभी जवानों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है।

केरल के पल्लिपुरम में खाना खाने के बाद सीआरपीएफ के 400 जवान अचानक बीमार पड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन जवानों का खाना जहरीला था। पुलिस ने बताया कि जवानों ने रात में फिश करी खाई थी। इसके कुछ देर बाद ही सभी जवानों के उल्टी और दस्त होने लगे।
इसके बाद आन्न-फान्न में सभी जवानों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों का हाल चाल जानने के लिए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के शैलेजा भी रात को अस्पताल पहुंची थी।
दूसरी तरह पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिरकार खाने में ऐसा क्या मिलाया गया था कि जिसे खाने के बाद इतनी बड़ी संख्या में जवान बीमार पड़ गए। सभी जवानों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App