सोनमर्गः बर्फबारी में दबा सेना का कैंप, 1 जवान शहीद-8 को बचाया
बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में करीब 4 लोगों ने अपनी बर्फ हिमस्खलन में जान गंवा दी है।

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में सेना के शिविर के निकट हिमस्खलन से 1 जवान की मौत हो गई है। जवान के शव को बरामद कर लिया गया है। सेना के अन्य 8 जवानों को बचा लिया गया है।
Sonamarg (J&K) avalanche: One army officer martyred, 8 army men safely rescued.
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017
#UPDATE: Avalanche hits army camp in Sonamarg (J&K), body of a jawan recovered. Army sources say death toll could rise
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017
वहीं जम्मू-कश्मीर में चार लोगों के जिंदा दफन होने का मामला सामने आया है। बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में करीब 4 लोगों ने अपनी बर्फ हिमस्खलन में जान गंवा दी है। पहाड़ से गिरता हुआ बर्फ के ढेर ने जिंदा मासूम लोगों को दफना दिया।
Jammu and Kashmir: At least 4 people buried alive in a snow avalanche in Gurez sector, Bandipora district. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017
इस दौरान एक घर हिमस्खलन की चपेट में आ गया। घर में दबे चार लोगों के मरने की खबर आई है। प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही घाटी के सभी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन भी लगातार सेना और एनडीआरएफ की टीमों की संपर्क में है।
आपको बता दें कि उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फभारी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वहां को लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पानी और बिजली को लेकर भी समस्या हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे इलाकों में बर्फ से रोड भी जाम हो चुके है। जिन्हे बंद कर दिया गया है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App