एससी जज विवाद: बोले कांग्रेस अध्यक्ष, जस्टिस लोया की मौत की जांच सही तरीके से हो
राहुल गांधी ने कहा कि चारों जजों का आरोप बेहद अहम है. राहुल ने कहा कि जज लोया मामले की जांच सही तरीके से होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी बैठक बुलाई। ये बैठक राहुल गांधी के घर पर हुई थी। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के नेता डी. राजा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज चेमलेश्वर के घर पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।
All citizens who love the idea of justice are looking at this issue, needs to be addressed: Rahul Gandhi #SupremeCourt pic.twitter.com/skfp4YQrSK
— ANI (@ANI) January 12, 2018
राहुल गांधी ने कहा कि चारों जजों का आरोप बेहद अहम है. राहुल ने कहा कि जज लोया मामले की जांच सही तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत की ये हालत हो गई है।
वहां के जजों को मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ रही है। डी राजा ने कहा कि न्यायपालिका गहरे संकट में है। बैठक के लिए कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी और पी. चिदंबरम राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।
Unprecedented.Points raised by the Hon judges need to be looked into carefully, even Justice Loya's death needs to be investigated properly: Rahul Gandhi #SupremeCourt pic.twitter.com/XTNEW8OUvi
— ANI (@ANI) January 12, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App