ब्राजील की एक और जेल में भड़की हिंसा, 33 कैदियों की मौत
ब्राजील की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं।

X
नई दिल्ली. ब्राजील के ऐमजॉन क्षेत्र में 5 दिन के अंदर एक और जेल में हुई हिंसा में कम-से-कम 33 कैदियों की मौत हो गई है। 5 दिन पहले एक अन्य जेल में देश के दो दशक के इतिहास में हुई सबसे बड़ी हिंसा में 60 कैदी मारे गए थे।
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज हुई इस हिंसा में 33 कैदी मारे गए हैं। ब्राजील की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं और यहां अक्सर हिंसक वारदातें होती रहती हैं। न्याय मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 के अंत तक ब्राजील की जेलों में 6,22,000 कैदी बंद थे। इनमें से अधिकांश अश्वेत पुरुष थे।
विशेषज्ञों के अनुसार जेलों में विभिन्न गैंगों का कब्जा है और इसे देखते हुए आने वाले समय में इस तरह की हिंसा और हो सकती है। ब्राजील के जेलों में ड्रग गैंग के सदस्य विरोधी ग्रुप के लोगों की हत्या कर देते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story