कर्जमाफी को लेकर सड़कों पर उतरे 30 हजार से ज्यादा किसान, 12 मार्च को करेंगे महराष्ट्र विधानसभा का घेराव
अखिल भारतीय किसान सभा कर्जमाफी की मांग को लेकर आज महराष्ट्र के थाणे पहुंच गई है। पूरे महाराष्ट्र के तीस हजार से ज्यादा किसान राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 March 2018 10:09 AM GMT Last Updated On: 9 March 2018 10:09 AM GMT
अखिल भारतीय किसान सभा कर्जमाफी की मांग को लेकर आज महराष्ट्र के थाणे पहुंच गई है। पूरे महाराष्ट्र के तीस हजार से ज्यादा किसान राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः मूर्ति कांड: 'प्राइवेट प्रोपर्टी पर लगी थी लेनिन की मूर्ति, जिसने लगवाई थी उसने हटवाई'
इन किसानों ने विरोध के रूप में एक विरोध मार्च निकाल रहे है। इसके तहत किसान नासिक से मुंबई तक पैदल विरोध मार्च कर रहे हैं। अपने इस विरोध मार्च के दौरान आज ये लोग थाणे पहुंच गए हैं।
कर्जमाफी को लेकर मार्च
किसानों की मांग है कि पूरे राज्य के किसानों के पूरे ऋण(लोन) को राज्य सरकार माफ करे। यह विरोध मार्च 12 मार्च को मुंबई को पहुंचेगा।
180 किमी की पदयात्रा
राज्य के करीब 30 हजार किसान नासिक से मुंबई तक की 180 किमी लंबी पदयात्रा के बाद मांग पूरी नहीं होने तक विधानसभा के घेराव का फैसला किया है। इस पदयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले, स्थानीय विधायक जेपी गावित और अन्य नेता कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story