अमेरिका: फ्लोरिडा में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 11 लोग घायल, जांच शुरू
फ्लोरिडा में अधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों को मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, 24 साल का हमलावर बाल्टीमोर का रहने वाला है।

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविले में सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध भी मारा गया है।
जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि मौके पर कई लोगों की मौत, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं।
3 dead including suspect, 9 others shot and wounded and 2 more hurt fleeing gunfire in Florida: The Associated Press
— ANI (@ANI) August 26, 2018
उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी। मियामी हेराल्ड अखबार ने कहा कि गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट में हुई और चार लोग मारे गए हैं जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। बता दें कि गोलीबारी सेंट जॉन्स नदी के पास में जेक्सनविल के लैंडिंग इलाके में हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App