जारी हुई 20 असफल देशों की सूची, पाकिस्तान का भी नाम शामिल
पाकिस्तान को आतंकवाद छोड़ अपने देश की प्रगति की ओर ध्यान देना चाहिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Nov 2017 1:16 PM GMT
पाकिस्तान का ध्यान प्रगतिवाद पर कम और आतंकवाद पर ज्यादा है और यही वजह है कि पाक 20 असफल देशों की सूची में शामिल है। फ्रेजाइल स्टेट्स इंडेक्स ने 2017 की रिपोर्ट जारी की है जिसमें पाक 20 असफल देशों की सूची में है।
सूची इस ओर इशारा कर रही है कि भारत पर आतंकी हमले पाकिस्तान के लिए भारी पड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में पाकिस्तान की नापाक हरकतों के लिए उसे आतंकवादी देश घोषित करने प्रस्ताव पेश किया गया था। भारत के साथ अब अमेरिका भी खड़ा हो गया है।

भारत दौरे पर आए विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाक को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वो आतंकी संगठनों पर सख्त कार्रवाई करे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि पाक आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है।
अमेरिका के अलावा चीन भी आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का साथ दे रहा है। चीन ने हाल ही में बीजिंग में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के संयुक्त घोषणा-पत्र में पाकिस्तान के कई आतंकवादी संगठनों नाम दिए थे। ये इस बात का इशारा करता है कि चीन भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।
गौरतलब है कि असफल देशों की सूची में शामिल होने पर पाक को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि उसे आतंकवाद की जगह अपने देश की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story