जन्माष्टमी: महाराष्ट्र में ''दही हांडी'' उत्सव के दौरान 2 गोविंदा की मौत
दही हांडी उत्सव में खासकर युवा पूरे जोश के साथ भाग लेते हैं।

महाराष्ट्र में स्थित पालघर के धनसर में धुमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा था। लेकिन दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मानव पिरामिड बनाते हुए 197 लोग घायल हो गए। जबकि पालघर के धानसर और ऐरोली में मानव पिरामिड बनाते हुए 2 की मौत हो गई।
Maharashtra: Dahi Handi celebrations in Mumbai's Ghatkopar on the occasion of #Janamashtami; veteran actor Jeetendra also present pic.twitter.com/KYMz2njbfx
— ANI (@ANI) August 15, 2017
बता दें कि इस बार मटकी लटकाने की ऊंचाई पर कोई सीमा नहीं होने की वजह से कई पंडालों ने इसे काफी ऊंचाई पर लटकाया है। इसके कारण कई इलाकों में गोपालों के घायल होने की खबरें भी आई हैं।
एनआई के मुताबिक मुंबई के अलग-अलग इलाकों से अब तक 197 गोविंदाओं के घायल होने की खबर है।
Maharashtra: Man falls off during human pyramid formation for Dahi Handi celebrations after suffering a seizure, dies, in Palghar's Dhansar.
— ANI (@ANI) August 15, 2017
दही हांडी उत्सव में खासकर युवा पूरे जोश के साथ भाग लेते हैं। मुंबई के अलग-अलग शहरों जैसे दादर और थाणे में इस उत्सव की एक अलग ही छटा देखने को मिलती है।
दही हांडी त्योहार मनाने का एक अलग ही जोश होता है। इस त्योहार में युवाओं का एक मानव पिरामिड बनाते हैं। जिसमें एक युवक ऊपर ऊंचाई पर चढ़कर लटकी हांडी को फोड़ता है, जिसमें दही होता है। हांडी फोड़ने वाले बच्चे को गोविंदा कहा जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App