ओडिशाः 18 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Aug 2017 3:07 AM GMT
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के 18 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आज चेतावनी जारी की।
इन 18 जिलों के लोगों को निकटवर्ती इमारतों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए भी आगाह किया गया हैं।
जिन जिलों में यह चेतावनी जारी की गयी है उनमे मयूरभंज, क्योंझार, बालासोर, भद्रक, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, गंजम, नयागढ़, खोरदा, कटक, पुरी, कंधमाल, कालाहांडी, सुंदरगढ़,झारसुगुडा,कोरापुट,मल्कानगिरि और गजपति शामिल हैं।
इस बीच मौसम विज्ञान केन्द्र ने यहां बताया कि ओडिशा के कुछ स्थानों पर बारिश हुई और उत्तरी तटीय ओडिशा के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story