17 करोड़ से अधिक आधार पैन से लिंक, 31 मार्च लास्ट डेट
देश में अब तक 16.65 करोड़ से अधिक आधार कार्ड पैन से जोड़े जा चुके हैं और आधार को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।

देश में अब तक 16.65 करोड़ से अधिक आधार कार्ड पैन से जोड़े जा चुके हैं। इसके अलावा 8779 लाख से अधिक बचत और चालू खातों को आधार से जोड़ा गया है। गौरतलब है कि आधार को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने लोकसभा को आज विंसेट एच पाला और के परसुरमन के सवाल के लिखित उत्तर में बताया कि पांच मार्च तक मिली अद्यतन सूचना के अनुसार पैन से जोड़े गए आधार कार्ड की कुल संख्या 16 करोड़ 65 लाख 82 हजार 421 है।
इसे भी पढ़ें: बैंक अकाउंट को 31 मार्च तक करा लें आधार से लिंक, नहीं तो होगा ये नुकसान
वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि इस साल दो मार्च तक की स्थिति के अनुसार, 8779.65 लाख चालू और बचत खातों को आधार से जोड़ा गया है। शुक्ल ने बताया कि दो मार्च तक देश में बैंक की शाखाओं में कुल छह हजार 811 आधार पंजीकरण अथवा अद्यतन केंद्र चल रहे हैं।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App