ईरान-इराक में भूकंप के झटके, 340 लोगों की मौत,1700 घायल
ईरान-इराक में भूकंप आने से 340 लोगों की मौत हो गई है वहीं 1700 लोग घायल हैं।

ईरान-इराक में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके इतने तेज थे कि अब तक 340 लोगों की मौत हो गई है और 1700 लोगों के घायल होने की सूचना है। भूकंप का असर ईरान के इलाकों में अधिक देखने को मिला है।
ईरान-इराक में भूकंप आने से अब 1700 लोग घायल हो गए हैं। शहरों और गांवों की बिजली भी ठप है। भूकंप के झटके इसराइल और कुवैत में भी महसूस किए गए। भूकंप प्रभावित इलाकों की सड़कें खराब हो गई है उन पर यातायत संभव नहीं हैं।
यह भी पढ़ेंः फिलीपींस में पीएम मोदी, धान के खेत में चलाया फावड़ा
राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और सेना के लोग लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि ईरान-इराक में भूकंप 7.3 की तीव्रता के साथ रिकॉर्ड किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App