नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम का बड़ा हमला, 18 लोगों की मौत
देश के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में बोकोहरम के जिहादियों और नाईजीरियाई सैनिकों केबीच बीती रात हुई झड़प में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 84 अन्य घायल हो गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2018 3:50 PM GMT
देश के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में बोकोहरम के जिहादियों और नाईजीरियाई सैनिकों केबीच बीती रात हुई झड़प में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 84 अन्य घायल हो गए।
आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एसईएमए) के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि मैदागुरी के बाहरी इलाके बेनलो डम्बाट्टो के' दो गांवों बाले शुवा और बाले कुरा से अब तक हमनें अब तक 18 शव बरामद किये हैं।
इसे भी पढ़ेंः CBSE Paper Leak Case: रिएग्जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र, 4 अप्रैल को होगी सुनवाई
बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में ही बोको हरम का जन्म हुआ जिसने देश में कट्टरपंथी इस्लामी राज्य की स्थापना के लिये नौ साल से संघर्ष छेड़ रखा है जिसमें कम से कम 20,000 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुये हैं।
एसईएमए की बोर्नो शाखा ने कहा कि ये लोग तब मारे गए जब वे विद्रोहियों और सेना के बीच हो रही गोलीबारी में से बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story