इंडोनेशिया और जापान के बाद हैती में भूकंप, मरने वालों की संख्या 15 और 333 घायल
हैती में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है और 333 अन्य लोग घायल हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Oct 2018 10:24 AM GMT
हैती में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है और 333 अन्य लोग घायल हैं। हैती की सिविल रक्षा एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वह जल्द ही नोर्द क्वेस्ट और एर्तिबोनिते प्रांतों में 70 सैनिकों को तैनात करेगी।
ये प्रांत भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एजेंसी ने पहले ही नर्सों और डॉक्टरों के साथ 14 सैनिकों को वहां भेजा है। हैती के उत्तरी तट पर भूकंप के बाद के झटकों के डर से लोग बाहर ही बैठे हुए हैं।
हैती में शनिवार रात को आए भूकंप के बाद रविवार को भी 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि बाद में आए भूकंप का केंद्र पोर्त-दे-पैक्स के उत्तर पश्चिम से 15.8 किलोमीटर दूर स्थित था। मृतकों में पांच साल का लड़का भी शामिल है जिसकी मकान ढह जाने से दबकर मौत हो गई।
जापान और इंडोनेशिया में भूकंप से नुकसान
हाल ही में इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से सुनामी और भूकंप आई। इंडोनेशिया में भूकंप से अबतक 1,234 के करीब मरनेवालों की संख्या पहुंच गई है। 48,000 लोग बेघर हुए हैं। जापान को होक्काइदो प्रांत में भूकंप का तेज झटका लगा था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 थी।
अत्सुमा में एक महीना पहले 6.7 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया था। इससे भूस्खलन हुआ था। बता दें कि इन घटनाओं में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story