पाकिस्तान ने 147 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
पाकिस्तान ने रविवार को 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। सभी भारतीय मछुआरों ने वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश किया है।

पाकिस्तान ने रविवार को 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। सभी भारतीय मछुआरों ने वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश किया है। पाकिस्तान ने इस सभी भारतीय मछुआरों को अपनी जल सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया था।
147 Indian fishermen released by Pakistan entered India via Wagah-Attari border. pic.twitter.com/zJjFpgLvT2
— ANI (@ANI) January 8, 2018
आपको बता दें कि ये सभी भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में कराची की मलीर जेल में बंद थे। गौरतलब है कि दिसंबर में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एलान किया था कि लगभग 300 भारतीय मछुआरों को 8 जनवरी 2018 तक दो चरणों में रिहा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जानिए क्या है धारा 377, भारतीय संविधान में क्या है सजा का प्रावधान
पाकिस्तान ने इससे पहले 28 दिसंबर को प्रथम समूह के तौर पर 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था, जो इसी तरह के आरोप में वहां कैद रखे गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App