हिमाचल प्रदेश: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 की मौत
अभी बचाव कार्य जारी है

X
haribhoomi.comCreated On: 5 Nov 2016 12:00 AM GMT
मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बिंद्रावनी में एक बस व्यास नदी में गिर जाने से 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हालाकि अभी तक कोई आधारिक घोषणा नहीं की गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंडी के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
UPDATE: Death toll rises to 18 after a bus falls into a gorge near Mandi district of Himachal Pradesh
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016
.jpg)
बताया जा रहा है कि बस की बाइक से टक्कर हुई जिसके बाद बस नदी में गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई घायल भी हुए हैं। बाइक पर दो लोग सवार थे, उन्हें भी चोटें आई हैं।
विस्तृत जानकारी का इंतजार है...
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story