सऊदी अरब: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में 11 प्रिंस गिरफ्तार
करप्शन की जांच के लिए नई कमेटी बनाए जाने के 4 घंटे के अंदर ही यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां के 11 प्रिंस समेत 4 मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके बाद किंग अब्दुलअजीज बिन सऊद ने प्रिंस मितेन बिन अब्दुल्ला को भी पद से हटा दिया। हालांकि इससे पहले बताया जा रहा था कि 10 प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि प्रिंस मितेन बिन अब्दुल्ला सऊदी अरब के नैशनल गॉर्ड के मुखिया थे। सऊदी में इस पद को बेहद अहम माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- सऊदी में महिलाओं को मिली एक और आजादी, किंग सलमान ने लिया बड़ा फैसला
सऊदी अरब के लोकल ब्रॉडकास्टर अल-अरबिया के मुताबिक, जेद्दा में आई बाढ़ और मर्स वायरस का इन्फैक्शन फैलने के मामलों की जांच फिर से की जाएगी।
सऊदी अरब में इस करप्शन की जांच के लिए नई कमेटी बनाए जाने के 4 घंटे के अंदर ही यह बड़ी कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी तक गिरफ्तार किए गए प्रिंस और मंत्रियों की नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App