नेपाल में फंसे 104 कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को बचाया, 2 तीर्थयात्री की मौत, संकट में अब भी 1471 श्रद्धालु
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे नेपाल में 1575 तीर्थयात्रियों को बचाने का काम भारत सरकार ने शुरू कर दिया है। इस दौरान 104 कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं दो तीर्थयात्री की मौत हो गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 July 2018 4:01 PM GMT
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे नेपाल में 1575 तीर्थयात्रियों को बचाने का काम भारत सरकार ने शुरू कर दिया है। नेपालगंज से सिमीकोट के बीच 7 विमान राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।
इस दौरान 104 कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो कमर्शियल विमान सिमीकोट पहुंच गए हैं, जहां 525 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। वहीं, हिल्सा से 104 तीर्थयात्रियों को सिमीकोट लाया गया।
Nepal: 104 Indian pilgrims of Kailash Mansarovar Yatra evacuated to Simikot from Hilsa; Visuals from Simikot pic.twitter.com/85g8bVor9i
— ANI (@ANI) July 3, 2018
लेकिन इस बीच एक तीर्थयात्री की नेपाल के हिल्सा में मौत हो गई। ग्रांथी सुब्बाराव नाम का ये तीर्थयात्री आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी का रहना वाला था। उसका पार्थिव शरीर नेपालगंज लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को उसके गृहनगर में सौंपा जाएगा।
आपको बता दें कि नेपाल में भारतीय दूतावास ने बताया है कि 525 तीर्थयात्री सिमीकोट, 550 हिल्सा और अन्य 500 तीर्थ यात्री तिब्बती क्षेत्र में फंसे हुए हैं। मिशन ने सभी टूर ऑपरेटर से तिब्बती क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों को वापस लाने के लिए कहा है।
2 Indian pilgrims, from Andhra Pradesh and Kerala, who had gone to #KailashMansarovarYatra died in Nepal.
— ANI (@ANI) July 3, 2018
ये है हॉट लाइन नंबर
नेपाल में भारतीय दूतावास ने तीर्थयात्रियों और उनके परिवार के लिए हॉट लाइन नंबर जारी किए है। ये नंबर हैः 977-9851107006,+977-9851155007,+977-9851107021, +977-9818832398।
इसके अलावा दूतावास ने अन्य भाषाओं में भी जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं जोकि इस प्रकार हैः- कन्नड़- +977-9823672371, तेलुगु- +977-9808082292, तमिल- +977-9808500642, मलयालम- +977-9808500644
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story