Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लीबिया की गुप्त जेल का राज, मानव तस्करों द्वारा बंदी 100 प्रवासी शरणार्थियों को गोलियों से भुना

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठन ने कहा कि इस घटना में बचे लोगों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 40 अन्य जख्मी हुए हैं।

लीबिया की गुप्त जेल का राज, मानव तस्करों द्वारा बंदी 100 प्रवासी शरणार्थियों को गोलियों से भुना
X

डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स ने आज बताया कि मानव तस्करों द्वारा बंदी बनाकर रखे गए 100 से ज्यादा प्रवासी और शरणार्थियों को उत्तर पश्चिम लीबिया की गुप्त जेल से भागने के दौरान गोली मार दी गई।

इस घटना में दर्जनों लोग हताहत हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठन ने कहा कि बुधवार रात हुई घटना में बचे लोगों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 40 अन्य जख्मी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- शाही दुल्हन ने बढ़ाई सोने की कीमत, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने दिया आंकड़ा

इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। संगठन ने बताया कि बानी वलीद शहर में बचकर भागे लोगों को फिर से बंदी बनाने के लिए अपहरणकर्ता और बंदूकधारी उनका पीछा कर रहे थे।

ऐसे में सुरक्षा बलों, अस्पताल और नगर निकाय के कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि बचे हुए लोगों में अधिकतर इरिट्रिया, इथोपिया और सोमालिया के किशोर और किशोरी हैं जो यूरोप में शरण हासिल करने की कोशिश में थे।

संगठन ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें तीन साल से बंदी बनाकर रखा गया था। कई लोगों के शरीर पर प्रताड़ित करने के निशान भी साफ नजर आ रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story